Ganga Expressway: अब मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6-7 घंटे में, लेकिन Toll भी लगेगा तगड़ा!
Ganga Expressway Toll Price: इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब इस रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी, जिससे पूरे प्रदेश में सफर का समय काफी कम होने की उम्मीद है। हालांकि, इसका पहलू ये भी है कि जितना बड़ा ये एक्सप्रेसवे है, उस पर उतना ही ज्यादा टोल टैक्स भी आपको भरना पड़ेगा
Ganga Expressway: अब मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6-7 घंटे में, लेकिन Toll भी लगेगा तगड़ा!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई से राज्य के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का उद्घाटन किया, जो 594 Km लंबा है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाले इस बड़े कॉरिडोर की आधिकारिक शुरुआत हो गई। हापुड़ जिले के सादरपुर इंटरचेंज के पास एक बड़ा कार्यक्रम हुआ, जिसमें करीब 5,000 लोग, मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी शामिल हुए।
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब इस रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी, जिससे पूरे प्रदेश में सफर का समय काफी कम होने की उम्मीद है। हालांकि, इसका पहलू ये भी है कि जितना बड़ा ये एक्सप्रेसवे है, उस पर उतना ही ज्यादा टोल टैक्स भी आपको भरना पड़ेगा।
करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रयागराज से जोड़ता है, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को तेज और आसान सफर मिलेगा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और हरियाणा के कई इलाकों के लोगों को खास फायदा होगा। अब लोग सुबह निकलकर त्रिवेणी संगम में स्नान करके शाम तक वापस घर लौट सकेंगे, जो पहले काफी मुश्किल होता था।
बेहतर सड़क नेटवर्क से कामकाज, बिजनेस और निजी काम से प्रयागराज जाने वालों का सफर भी आसान होगा और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।
हापुड़ में बने दो इंटरचेंज
रिपोर्ट के मुताबिक, हापुड़ जिले में इस एक्सप्रेसवे पर दो इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे आसपास के शहरों और राज्यों से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इससे खासकर दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा, खासकर उन दिनों में जब संगम पर ज्यादा भीड़ होती है।
औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
यह एक्सप्रेसवे सिर्फ यात्रा ही आसान नहीं करेगा, बल्कि इलाके के विकास को भी रफ्तार देगा। हापुड़ में तीन इंडस्ट्रियल जोन चिन्हित किए गए हैं, जहां आगे निवेश और रोजगार के मौके बढ़ने की उम्मीद है।
सादरपुर इंटरचेंज पर भव्य कार्यक्रम
उद्घाटन समारोह के लिए सादरपुर इंटरचेंज पर बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी। करीब 5,000 लोगों के बैठने, खाने-पीने और मिठाई का इंतजाम किया गया था।
इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए, जिनमें मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल, कंवर सिंह तंवर और अतुल गर्ग, साथ ही कई विधायक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कितना देना होगा Toll?
अब बात करते हैं टोल टैक्स की, तो उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने इस मार्ग के लिए टोल दरों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नीचे दी गई टेबल में वाहनों की श्रेणी के अनुसार टोल की जानकारी दी गई है:
वाहन का प्रकार
टोल दर (₹ प्रति Km)
कुल कितना टोल
कार, जीप, वैन (LMV)
₹2.55
₹1,515
टू व्हीलर और थ्री व्हीलर
₹1.28
₹760
हल्की कमर्शियल गाड़ियां (LCV/मिनी बस)
₹4.05
₹2,405
बस और ट्रक
₹8.20
₹4,870
भारी मशीनरी / मल्टी-एक्सल वाहन
₹12.60
7,485
विशालकाय वाहन (7+ एक्सल)
₹16.10
9,560
एक्सप्रेसवे की मुख्य विशेषताएं और नियम
दूरी आधारित टोल: इस एक्सप्रेसवे पर आपसे केवल उतनी ही दूरी का पैसा लिया जाएगा जितना आप सफर करेंगे। इसके लिए पूरे रूट पर 15 रैंप प्लाजा और 2 मेन टोल प्लाजा (मेरठ और प्रयागराज में) बनाए गए हैं।
मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF): एंट्री और एग्जिट के समय आपको लंबी लाइनों में रुकने की जरूरत नहीं होगी; सेंसर कैमरे आपके फास्टैग (FASTag) से सीधे टोल काट लेंगे।
कनेक्टिविटी: यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों- मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को सीधे जोड़ता है।