Gautam Gambhir Death Threat: टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को ‘ISIS Kashmir’ से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

Gautam Gambhir Death Threat: इंडियन क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी 'आईएसआईएस कश्मीर' से मिली है। इस धमकी के बाद गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। गंभीर ने पुलिस से FIR दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है

अपडेटेड Apr 24, 2025 पर 10:01 AM
Gautam Gambhir Death Threat: पूर्व BJP सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है।

पुलवामा आतंकी हमले की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। गौतम गंभीर को "ISIS कश्मीर" से जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में बुधवार को गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। इसके साथ ही एफआईआर के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। स दौरान गंभीर ने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दिल्ली के राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

दरअसल, गौतम गंभीर ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में आलोचन की थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और कहा था कि भारत इस कायराना हरकत का कड़ा जवाब देगा।

गौतम गंभीर को ई-मेल पर मिली जान से मारने की धमकी


इस धमकी के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। गौतम गंभीर की इस शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 अप्रैल को दोपहर में गौतम गंभीर को एक ई-मेल आया। जिसमें "IKillU" लिखा था। जिसका मतलब हुआ कि मैं तुम्हें मार दूंगा। इसके बाद शाम को फिर से एक ई-मेल आया। जिसमें फिर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद गंभीर से पुलिस से संपर्क साधा और शिकायत दर्ज कराई। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले नवंबर 2021 में भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। उस दौरान गौतम गंभीर दिल्ली से बीजेपी के सांसद थे।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ बड़ा आतंकी हमला

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। हालांकि पाकिस्तान बेनकाब होने के बाद भी कह रहा है कि इस आतंकी हमले में उसका कोई हाथ नहीं है।

Pahalgam Attack: भारत ने आधी रात को फोड़ा कूटनीतिक बम, पाकिस्तानी सैन्य राजनयिकों को देश से निकाला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।