Get App

Ghaziabad Suicide: पिता की 3 पत्नियां, तीनों सगी बहनें और लिव-इन पार्टनर की मौत! तीन बहनों के सुसाइड केस में खुल रहीं कई नई परतें

पुलिस जांच के अनुसार, तीनों बहनों के पिता चेतन कुमार (स्टॉक ब्रोकर) ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और बेच दिए। वजह बताई गई कि वे बहुत ज्यादा कोरियन कंटेंट देखती थीं और बिजली के बिल भरने के लिए फोन बेचना पड़ा। चेतन कुमार पर 2 करोड़ रुपए का कर्ज था और परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 8:47 PM
Ghaziabad Suicide: पिता की 3 पत्नियां, तीनों सगी बहनें और लिव-इन पार्टनर की मौत! तीन बहनों के सुसाइड केस में खुल रहीं कई नई परतें
Ghaziabad Suicide: तीन बहनों के सुसाइड केस में खुल रहीं कई नई परतें

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या का मामला अब और गहरा होता जा रहा है। पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जो इस दुखद घटना के पीछे की वजहों को समझने में मदद कर रहे हैं। 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी ने अपने घर की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। तीनों बहनें कोरियन ड्रामा, K-pop और कोरियन कल्चर की बहुत बड़ी फैन थीं।

पुलिस जांच के अनुसार, तीनों बहनों के पिता चेतन कुमार (स्टॉक ब्रोकर) ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और बेच दिए। वजह बताई गई कि वे बहुत ज्यादा कोरियन कंटेंट देखती थीं और बिजली के बिल भरने के लिए फोन बेचना पड़ा। चेतन कुमार पर 2 करोड़ रुपए का कर्ज था और परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

पिता ने तीन सगी बहनों से की थी शादी

घटना वाली रात तीनों बहनों ने अपनी मां का फोन चुपके से लिया, लेकिन उसमें कोरियन ऐप्स या कंटेंट नहीं मिला। वे ऑनलाइन गेम नहीं खेल पाईं और अपने कोरियन दोस्तों से बात नहीं कर पाईं। इससे उन्हें बहुत ज्यादा मानसिक तनाव हुआ। फॉरेंसिक जांच में मां के फोन में कोई कोरियन कंटेंट ऐप का इस्तेमाल नहीं मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें