Get App

Drone ecosystem: भारत में बनेगा ग्लोबल लेवल का ड्रोन इकोसिस्टम, आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुसार रक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार

Drone ecosystem in india: पिछले कुछ सालों में रक्षा क्षेत्र में हुए बड़े सुधारों के बारे में Moneycontrol से बात करते हुए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हमारा काम यह पक्का करना है कि हम देश में ग्लोबल लेवल का ड्रोन इकोसिस्टम बनाएं। इस बातचीत के दौरान सिंह ने कई और बड़ी जानकारी दी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 1:38 PM
Drone ecosystem: भारत में बनेगा ग्लोबल लेवल का ड्रोन इकोसिस्टम, आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुसार रक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार
Drone ecosystem in india: रक्षा सचिव ने बताया कि भारत में जल्द ही ग्लोबल लेवल का ड्रोन इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है

Drone ecosystem in india: भारत सरकार देश में ग्लोबल लेवल का ड्रोन इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। Moneycontrol से बात करते हुए सिंह ने कहा कि भविष्य में ड्रोन, ऑटोनॉमस सिस्टम, लंबी दूरी तक सटीक हमला करने वाले हथियार और मानव रहित टेक्नोलॉजी की भूमिका सबसे अहम होगी। ऐसे में भारत का टारगेट इन क्षेत्रों में ग्लोबल लेवल की क्षमता विकसित करना है।

'मनीकंट्रोल' के एडिटर इन चीफ नलिन मेहता और कंसल्टेंट सुरोजित गुप्ता को दिए एक इंटरव्यू में रक्षा सचिव ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर', रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के हालिया संघर्षों से भारत ने कई महत्वपूर्ण सबक सीखे हैं। उन्होंने कहा कि अब युद्ध केवल पारंपरिक हथियारों से नहीं लड़े जाएंगे। बल्कि ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम, लंबी दूरी की मिसाइलें और भूमि से लेकर पानी के भीतर तक काम करने वाले स्वायत्त प्लेटफॉर्म भविष्य की सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा होंगे।

ड्रोन तकनीक को मिलेगा तेज प्रोत्साहन

राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने कम लागत वाले और तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी वाले रक्षा उपकरणों के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रायल और त्वरित खरीद प्रक्रिया अपनाई है। इसका उद्देश्य भारतीय कंपनियों और स्टार्टअप्स को जल्द अवसर देना और नई तकनीकों को सेना में तेजी से शामिल करना है। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इमरजेंसी खरीद प्रक्रिया के तहत करीब 31,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का ऑर्डर बेहद कम समय में दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें