Get App

Goa Club Fire: अगले हफ्ते तक भारत वापस लाए जा सकते हैं दोनों लूथरा भाई, फुकेत में रेस्टोरेंट के बाहर हिरासत में लिए गए

Goa Club Fire: कार्यवाही के तहत दोनों भाइयों को फुकेत से बैंकॉक में इमिग्रेशन डिपार्टमेंट सेंटर ले जाया जाएगा। बैंकॉक में उन्हें इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा और औपचारिकताओं और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, निर्वासन प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 8:15 PM
Goa Club Fire: अगले हफ्ते तक भारत वापस लाए जा सकते हैं दोनों लूथरा भाई, फुकेत में रेस्टोरेंट के बाहर हिरासत में लिए गए
Goa Club Fire: फुकेत में रेस्टोरेंट के बाहर हिरासत में लिए गए दोनों भाई- सौरभ और गौरव लूथरा

गोवा में रोमियो लेन में क्लब बिर्च के मालिक दो भाई- सौरभ और गौरव लूथरा को अगले हफ्ते तक भारत लाए जाने की उम्मीद है। क्लब बिर्च में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाइयों भारत वापस लाने की कानूनी औपचारिकताएं काफी लंबी हैं और हफ्ते के आखिर यानी वीकेंड में ये सभी प्रक्रियाएं धीमी हो जाती हैं। सूत्रों के अनुसार, "बैंकॉक में भारतीय दूतावास सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा से जुड़े मामले में थाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।"

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सूत्रों ने कहा, “दूतावास के हस्तक्षेप के बाद थाई अधिकारियों ने फुकेत में दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाई अधिकारी फिलहाल स्थानीय कानूनों के अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें दोनों व्यक्तियों को भारत वापस भेजना भी शामिल है।”

सूत्रों के अनुसार, कार्यवाही के तहत दोनों भाइयों को फुकेत से बैंकॉक में इमिग्रेशन डिपार्टमेंट सेंटर ले जाया जाएगा। बैंकॉक में उन्हें इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा और औपचारिकताओं और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, निर्वासन प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

जांचकर्ताओं के अनुसार, भाइयों ने आधी रात को लगी आग के दो घंटे से भी कम समय बाद थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए और रविवार सुबह तड़के उड़ान भरी, वे "पिछले चार दिनों से फुकेत में थे"।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें