लूथरा बंधुओं को भारत डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। भारतीय अधिकारियों ने थाई अधिकारियों को सभी आवश्यक दस्तावेज, जिनमें आपातकालीन प्रमाण पत्र शामिल हैं, उपलब्ध करा दिए हैं। इससे पहले लूथरा बंधुओं के भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिए गए थे, जिसके बाद उनका कानूनी इमिग्रेशन दर्जा समाप्त हो गया था। इसी कारण उन्हें थाईलैंड में हिरासत में लिया गया। चूंकि थाई अधिकारी मूल देश द्वारा जारी वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना किसी विदेशी नागरिक को डिपोर्ट नहीं कर सकते, इसलिए आपातकालीन प्रमाण पत्र निर्णायक साबित हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, थाई इमिग्रेशन अधिकारी अब अदालत की कार्यवाही शुरू करने की दिशा में बढ़ रहे हैं, जो डिपोर्टेशन से पहले अंतिम कानूनी कदम है।