Goa Nightclub Case: लूथरा ब्रदर्स के डिपोर्टेशन का रास्ता साफ, 24-48 घंटों में हो सकती है थाईलैंड से भारत वापसी

Goa NightClub Fire Case: सरकारी सूत्रों के अनुसार, 'लूथरा ब्रदर्स का थाईलैंड से प्रत्यर्पण लगभग पूरा हो चुका है। सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक बाधाएं हटा दी गई हैं।' थाई अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग दिया और दोनों के वीजा रद्द करके उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया

अपडेटेड Dec 14, 2025 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
6 दिसंबर को 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी

Luthra brothers: गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स की जल्द ही भारत में वापसी हो सकती है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने CNN News18 को बताया कि सौरभ और गौरव लुथरा को अगले 24 से 48 घंटों के भीतर थाईलैंड से भारत वापस लाए जाने की संभावना है। बता दें कि 6 दिसंबर को इस क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। इसके तुरंत बाद, बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने थाई अधिकारियों के साथ मिलकर प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी, थाईलैंड का मिल रहा सहयोग

सरकारी सूत्रों के अनुसार, 'लूथरा ब्रदर्स का थाईलैंड से प्रत्यर्पण लगभग पूरा हो चुका है। सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक बाधाएं हटा दी गई हैं।' थाई अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग दिया और दोनों के वीजा रद्द करके उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया, 'यह प्रत्यर्पण स्थापित इंटरपोल-लिंक्ड कानूनी प्रक्रियाओं के तहत किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि थाईलैंड उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार मूल स्थान पर वापस भेजे।'


पासपोर्ट रद्द करने के बाद तेज हुई कार्यवाही

भारतीय अधिकारियों ने पासपोर्ट अधिनियम की धारा 10ए के तहत लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। सूत्रों के अनुसार, इस कदम के कारण थाईलैंड में उनकी वैध आप्रवासन स्थिति स्वतः समाप्त हो गई। थाईलैंड के आव्रजन अधिनियम B.E. 2522 के तहत, वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जा सकता है। वीजा रद्द होने के बाद, लूथरा ब्रदर्स को अवैध विदेशी नागरिक के रूप में वर्गीकृत किया गया, जिससे थाई आव्रजन कानूनों के तहत उनकी डिपोर्टेशन कार्यवाही में तेजी आई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।