Get App

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद फुकेत भाग गए थे नाइट क्लब के मालिक, अब पुलिस ने इंटरपोल से मांगी मदद

Goa Nightclub Fire: गोवा पुलिस ने नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के लिए अंतरराष्ट्रीय तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि अरपोरा में नाइटक्लब में भीषण आग लगने के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई फुकेट भाग गए थे। इस आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 9:52 PM
Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद फुकेत भाग गए थे नाइट क्लब के मालिक, अब पुलिस ने इंटरपोल से मांगी मदद
Goa Night Club Fire: आग लगने के बाद चर्चा में आए गोवा के लोकप्रिय नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिक की पहचान हो गई है

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के कुछ घंटे बाद ही उसके मालिक और मुख्य आरोपी सौरभ लूथरावं गौरव लूथरा फुकेत भाग गए थेपुलिस ने नाइटक्लब के दोनों मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के लिए इंटरेशनल सर्च अभियान शुरू किया हैपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार (8 दिसंबर) को कहा, "गोवा पुलिस ने सौरभ और गौरव लूथरा को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए केंद्रीयांच ब्यूरो (CBI) के इंटरपोल डिवीजन के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कदम उठाए हैं।"

पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन (Birch by Romeo Lane) में 6 दिसंबर की देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं। इनमें से चार दिल्ली से थे। पांच घायलों का सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में इलाज जारी है।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद गोवा पुलिस के अनुरोध पर खुफिया ब्यूरो की तरफ से 7 दिसंबर तक उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मुंबई स्थित आव्रजन ब्यूरो से संपर्क किया गया। तब पता चला कि दोनों आरोपी आग लगने की घटना के तुरंत बाद 7 दिसंबर को तड़के 5.30 बजे फुकेत के लिए 6E 1073 फ्लाइट में सवार हो गए थे।

उन्होंने बताया कि गोवा पुलिस ने आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा के ठिकानों पर छापेमारी के लिए तुरंत एक टीम दिल्ली भेज दी थीउन्होंने कहा, "चूंकि वे उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उनके घर के गेट पर कानून की उचित धाराओं के तहत एक नोटिस चिपका दिया गयाइससे पुलिस जांच से बचने की उनकी मंशा का पता चलता है।"

गोवा पुलिस ने अब CBI के इंटरपोल डिवीजन से दोनों को विदेश में ढूंढने और हिरासत में लेने के लिए मदद मांगी है। गोवा पुलिस ने क्लब के एक कर्मचारी भरत कोहली की ट्रांजिट रिमांड ली है। उसे गोवा ला रही है। उन्होंने बताया कि सभी 25 मृतकों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Goa Night Club Fire: कौन है 25 मौतों का जिम्मेदार सौरभ लूथरा? 'चिता' बने Birch by Romeo Lane नाइट क्लब के मालिक की तलाश जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें