Get App

ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों को जाम से मिलेगी राहत! एक मूर्ति से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक बनेगा 7 किमी लंबा डबल-डेकर फ्लाईओवर

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक और कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इसमें एक मूर्ति चौक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक डबल-डेकर फ्लाईओवर और जुनपत से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक नई सड़क शामिल है। इसके अलावा NDRF सेंटर, मजदूरों के लिए घर और पब्लिक लाइब्रेरी बनाने की योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 04, 2026 पर 11:45 AM
ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों को जाम से मिलेगी राहत! एक मूर्ति से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक बनेगा 7 किमी लंबा डबल-डेकर फ्लाईओवर
Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में पहली बार करीब 7 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाया जाएगा

ग्रेटर नोएडा में आने वाले दिनों में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और नई सुविधाएं मिलने वाली हैं। ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक और आने-जाने की परेशानी कम करने के लिए दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। एक मूर्ति चौक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इस योजना से शाहबेरी के संकरे रास्ते पर जाम की समस्या कम होगी। इसके अलावा जुनपत को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 105 मीटर लंबी सड़क भी बनाई जाएगी। इससे गाजियाबाद, दादरी और बोडाकी में बनने वाले मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंच आसान होगी। इससे लोगों को आने-जाने के साथ रहने की भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसी के साथ अथॉरिटी की बोर्ड बैठक में नई सड़क, NDRF सेंटर, मजदूरों के लिए घर और पब्लिक लाइब्रेरी समेत कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन कामों से शहर में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और लोगों को आने-जाने के साथ रहने की भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

NHAI करेगा तैयार

ग्रेटर नोएडा में पहली बार करीब 7 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके एक हिस्से से ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहनों को रास्ता मिलेगा, जबकि दूसरे हिस्से का इस्तेमाल गाजियाबाद और क्रॉसिंग रिपब्लिक से आने वाले वाहन कर सकेंगे। इस परियोजना की पूरी योजना NHAI तैयार करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में बड़ी संख्या में आवासीय सोसायटियां हैं और शाहबेरी की सड़क काफी संकरी है, इसलिए यहां डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें