GST Reform : इकोनॉमी और बाजार के लिए आज D-DAY है। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से जिस दिवाली गिफ्ट की बात की थी उसको जमीन में उतारने की शुरुआत हो गई है। आम आदमी को राहत और इकोनॉमी को टॉनिक देने के मकसद से GST काउंसिल की दो दिनों की बैठक जारी है। ट्रंप टैरिफ,डिमांड स्लोडाउन,जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच ये बैठक काफी अहम है। इसमें NEXT जनरेशन रिफॉर्म की नींव रखने की कोशिश होगी।
GST काउंसिल की दो दिवसीय बैठक से NEXT जनरेशन रिफॉर्म शुरू करने की तैयारी है। सरकार की GST दरों में बंपर कटौती की तैयारी है। इससे आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सकती है। अब जीएसटी की 12% और 28% की दर खत्म होगी। इसके अलावा रिटर्न फाइलिंग, रिफंड और कंप्लायंस में भी बडे़ रिफॉर्म होंगे।
GST रेट कट के बाद तमाम प्रोडक्ट सस्ते हो सकते हैं। कुल 175 आइटमों में टैक्स में कटौती हो सकती है। सिन लग्जरी गुड्स पर 40% + एडिशनल ड्यूटी लग सकती है। वहीं, रोजमर्रा की चीजें, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस को 0% या 5% GST स्लैब में रखा जा सकता है।
गंभीर बीमारियों और कैंसर क दवाओं पर 0 फीसदी GST संभव है। मेडिकल इक्विपमेंट पर 5% GST का प्रस्ताव है। पैक्ड दूध, पनीर, पिज्जा ब्रेड आदि पर 0% GST संभव है। वहीं,बटर, घी, तेल, ड्राई फ्रूड्स पर 5% GST का प्रस्ताव है। इसी तरह माल्ट, पेस्ट्री, केक, बिस्किट पर 5% GST लगाया जा सकता है। सोलर कुकर और एनर्जी एफिशिएंट प्रोडक्ट्स को 5% GST स्लैब में रखा जा सकता है।
सिन और लग्जरी गुड्स कटेगरी में आने वाले पान मसाला, सिगरेट, तम्बाकू प्रोडक्ट पर 40% GST संभव है। सॉफ्ट ड्रिंक, फ्रूट ड्रिंक पर भी 40% GST लगाया जा सकता है।
किसानों को मिलेगी GST की सौगात
GST काउंसिल की बैठक में कृषि से जुड़े प्रोडक्टस को 12% या 18% से हटा कर 5% GST स्लैब में लाया जा सकता है। ट्रैक्टर, फर्टिलाइजर एसिड और बायो पेस्टिसाइड को 5% GST स्लैब में लाया जाएगा। कृषि और सिचांई उपकरण पर भी GST 5% होगा। ट्रैक्टर से जुड़े इक्विपमेंट पर भी GST घटेगा। बीज ड्रिल और थ्रेशर पर भी GST कम हो सकता है। किसानों के इस्तेमल में आने वाले ड्रिप इरिगेशन स्प्रिंकलर,स्प्रिंकलर नोजल पर भी GST घटेगा। मैकेनिकल स्प्रेयर पर GST 12% से घटकर 5% किया गया है। अभी फ्रटिलाइजर 12% के स्लैब में आता है।