Get App

त्योहारी सीजन में GST रेट कट से महाबचत! दूध, पनीर, सुई, डायपर और AC समेत सैकड़ों चीजें हुईं सस्ती, जानिए किन-किन चीजों के घटे दाम?

GST 2.0 Benefits: पीएम मोदी ने जीएसटी में होने वाले रिफॉर्म को आम आदमी के लिए 'दिवाली का तोहफा' बताया था। अब जीएसटी 2.0 में 5% और 18% के दो मुख्य स्लैब होंगे। हालांकि, तंबाकू और सिगरेट जैसे 'सिन गुड्स' पर 40% का टैक्स जारी रहेगा

Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 22, 2025 पर 6:00 AM
त्योहारी सीजन में GST रेट कट से महाबचत! दूध, पनीर, सुई, डायपर और AC समेत सैकड़ों चीजें हुईं सस्ती, जानिए किन-किन चीजों के घटे दाम?
अमूल का 100 ग्राम मक्खन अब 62 रुपये की जगह 58 रुपये में मिलेगा, जबकि घी की कीमतें 40 रुपये कम होकर 610 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं

GST 2.0: त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले देश के करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आज से जीएसटी दरों में कटौती लागू हो गई है, जिससे सुई से लेकर एसी और डायपर तक सैकड़ों चीजें सस्ती हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन से ही ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। सरकार के इस कदम से उपभोक्ता वस्तुओं से लेकर घरेलू उपकरणों तक की कीमतों में भारी कमी आई है, जिससे ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा।

सस्ते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण

घरेलू उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ने कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है, जिसका फायदा सोमवार यानी आज से मिलने लगा है। एयर कंडीशनर की कीमतों में 4,500 रुपये तक की कमी की गई है, जबकि डिशवॉशर 8,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं। वोल्टास, डाइकिन, गोदरेज, पैनासोनिक और हायर जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। इन कंपनियों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में उनकी बिक्री में डबल डिजिट की ग्रोथ होगी।

डेयरी और पैकेज्ड प्रोडक्ट्स पर भी राहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें