Hajj Yatra 2026 Qurrah: क्या होता है कुर्राह? हज यात्रा से है खास कनेक्शन, जानें सभी डिटेल्स

Hajj Yatra 2026 Qurrah: कुर्राह को हज लॉटरी और हज ड्रॉ के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय हज समिति की तरफ से आज यानी बुधवार (13 अगस्त, 2025) को hajcommittee.gov.in के माध्यम से हज कुर्राह 2026 डिजिटल माध्यम से आयोजित की गई। hajcommittee.gov.in का उपयोग करके हज 2026 के लिए लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 7:17 PM
Story continues below Advertisement
Hajj Yatra 2026 Qurrah: लॉटरी के माध्यम से हज यात्रियों का नाम चुना जाएगा। लॉटरी को कुर्राह कहते हैं

Hajj Yatra 2026 Qurrah: हज यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई की तारीख अब खत्म हो चुकी है। अब लॉटरी यानी कुर्राह के माध्यम से अगले साल जाने वाले हज यात्रियों को सेलेक्ट किया जाएगा। भारतीय हज समिति की तरफ से आज यानी बुधवार (13 अगस्त, 2025) को हज कुर्राह 2026 डिजिटल माध्यम से आयोजित की गई। कुर्राह को हज लॉटरी और हज ड्रॉ के नाम से भी जाना जाता है। इसका सीधा प्रसारण किया गया। हज यात्रा 2026 की संभावित आधिकारिक तारीख 24 से 29 मई, 2026 है। हालांकि, हज 2026 की फाइनल डेट की घोषणा हिजरी के चांद के दर्शन के बाद की जाएगी।

समिति ने बुधवार सुबह जारी एक नोटिफिकेशन में कहा, "हज 2026 के लिए तीर्थयात्रियों के चयन हेतु कुर्राह डीआरएस (Digital Randomized Selection), 13 अगस्त, 2025 को सुबह 11:30 बजे भारतीय हज समिति, मुंबई स्थित हज हाउस में आयोजित किया जाएगा।" बयान में कहा गया है, "कुर्राह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा और भारतीय हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।"

समिति ने अपनी वेबसाइट hajcommittee.gov.in के माध्यम से 07 जुलाई, 2025 से हज 2026 (हज 1447 हिजरी) पर जाने के इच्छुक तीर्थयात्रियों के हज आवेदन पत्र (HAF) प्राप्त करना शुरू कर दिया था। इसके आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई थी। हालांकि, इसे 07 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया गया था। अब हज यात्री हज समिति की वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक hajcommittee.gov.in पर जाकर हज 2026 कुर्राह वेटिंग लिस्ट देख सकते हैं।


हज कुर्राह क्यों आयोजित किया जाता है?

मक्का की तीर्थयात्रा पर जाने के इच्छुक तीर्थयात्रियों की फाइनल लिस्ट के लिए आज हज कुर्राह 2026 या हज 1447H का ड्रॉ निकाला गया है। कुर्राह को ड्रॉ या लॉटरी भी कहा जाता है। उसकी आवश्यकता इसलिए है क्योंकि सऊदी अरब प्रत्येक देश से सीमित संख्या में तीर्थयात्रियों को ही वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए अनुमति देता है। तीर्थयात्रियों का कोटा सऊदी द्वारा संबंधित देशों में मुसलमानों की जनसंख्या के आधार पर तय किया जाता है। इस साल हज के लिए भारत को 175,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है।

भारत के कुल हज कोटे में से 30% हज टूर ऑपरेटरों (PTO) और हज समूह आयोजकों (HGO) को आवंटित किया जाता है। इस वर्ष पहली बार, भारतीय हज समिति ने छोटी अवधि के हज के लिए 10,000 सीटें रिजर्व की हैं। कुर्राह के जरिए उन तीर्थयात्रियों का चयन होता है जो 2026 में हज यात्रा पर जाएंगे। hajcommittee.gov.in का उपयोग करके हज 2026 के लिए लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Stray Dog Relocation Row: आवारा कुत्तों को लेकर वकील ने डॉग लवर को मारा थप्पड़, सुप्रीम कोर्ट के बाहर जमकर हुई हाथापाई

हज राशि

हज समिति ने अधिसूचना में कहा, "अस्थायी रूप से चयनित और वोटिंग लिस्ट वाले तीर्थयात्रियों की सूची भारतीय हज समिति की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आवेदकों को SMS के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा" हज वेटिंग लिस्ट का लिंक राज्यवार दिया गया है। हज यात्रियों को लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए राज्य के नाम पर क्लिक करना होगा।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Aug 13, 2025 7:14 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।