Hajj Yatra 2026 Qurrah: हज यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई की तारीख अब खत्म हो चुकी है। अब लॉटरी यानी कुर्राह के माध्यम से अगले साल जाने वाले हज यात्रियों को सेलेक्ट किया जाएगा। भारतीय हज समिति की तरफ से आज यानी बुधवार (13 अगस्त, 2025) को हज कुर्राह 2026 डिजिटल माध्यम से आयोजित की गई। कुर्राह को हज लॉटरी और हज ड्रॉ के नाम से भी जाना जाता है। इसका सीधा प्रसारण किया गया। हज यात्रा 2026 की संभावित आधिकारिक तारीख 24 से 29 मई, 2026 है। हालांकि, हज 2026 की फाइनल डेट की घोषणा हिजरी के चांद के दर्शन के बाद की जाएगी।