Haryana Teacher Death Row: हरियाणा सरकार ने 19 वर्षीय टीचर की मौत पर व्यापक जनाक्रोश के बीच मंगलवार (19 अगस्त) को भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, 'बल्क एसएमएस' और डोंगल सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। 'प्लेस्कूल' की टीचर मनीषा का शव 13 अगस्त को भिवानी के एक खेत में मिला था। वह 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद कथित तौर पर एक नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के बारे में पूछताछ करने गई थी। इसके बाद से वह लापता थी।
