भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, भारत इस समय 'प्री-मॉनसून' गतिविधियों के चरम पर है। मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए 'कलर कोडेड' मानचित्र जारी कर चेतावनी दी है। देशभर में जहां एक हिस्सा तप रहा है। वहीं, दूसरा हिस्सा तूफानी बारिश का सामना कर रहा है।
