UP Weather Heat wave Update: यूपी में बांदा से लेकर बनारस तक... 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, IMD ने दिया ये अपडेट

UP Weather Heat wave Update: उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के मौसम केंद्र की ओर से जारी पिछले 24 घंटों की टेंप्रेचर रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। बांदा और झांसी जैसे जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
UP Weather Heat wave Update: बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा

UP Weather Heat wave Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और लू (Heatwave) ने दस्तक दे दी है। राजधनी लखनऊ के आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से जारी पिछले 24 घंटों की टेंप्रेचर रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। बांदा और झांसी जैसे जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। जबकि वाराणसी और प्रयागराज में भी लू जैसे हालात बनने लगे हैं।

बांदा रहा प्रदेश में सबसे गर्म

बुधवार 15 अप्रैल को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। यहां नीचे आप यूपी के टॉप सबसे पांच गर्म जगहों की लिस्ट देख सकते हैं।


कहां कितना है तापमान

बांदा: 42.6°C

झांसी: 40.5°C

प्रयागराज: 40.4°C

वाराणसी (BHU): 40.1°C

सुल्तानपुर: 40.0°C

इसके अलावा आगरा (39.8°C) और उरई (39.2°C) में भी पारा 40 डिग्री के करीब बना हुआ है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी यूपी का मैक्सिमम और मिनिमम टेंप्रेचर मैप नीचे देखिए:-

क्यों बढ़ रही है गर्मी? 

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बना हुआ है। यह धीरे-धीरे मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में शुष्क पछुआ हवाओं का दौर जारी है। यह हवा नमी को सोख रही है और गर्मी को बढ़ा रही है।

18 अप्रैल के बाद और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग द्वारा 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक के लिए जारी सात दिवसीय रिपोर्ट के अनुसार पूरे एक हफ्ते तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह के भीतर यूपी के अलग-अलग जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है। 18 अप्रैल के बाद पारा और तेजी से ऊपर चढ़ेगा। हालांकि, विभाग ने अभी तक कोई औपचारिक 'रेड' या 'ऑरेंज' अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन शुष्क हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं।

यूपी के मौसम से जुड़े प्रमुख अपडेट्स

- बांदा में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

- पछुआ हवाओं के कारण अगले 4-5 दिन तक उमस कम रहेगी। लेकिन तपिश ज्यादा रहेगी।

- प्रयागराज और वाराणसी में भी तापमान 40 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है।

- लखनऊ में भी पारा 38.1 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य के करीब है।

ऐसी तीखी गर्मी में दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। हालांकि, अभी लू की आधिकारिक चेतावनी नहीं है। लेकिन बढ़ता तापमान स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Tata Motors के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, टाटा ग्रुप के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कर दी बड़ी घोषणा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।