Get App

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में आज गरज, तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, AQI पहुंचा 281

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी में कुछ समय तक हवा साफ रहने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर से बिगड़ गया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 8:10 AM
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में आज गरज, तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, AQI पहुंचा 281
दिल्ली-NCR में आज गरज, तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, AQI पहुंचा 281

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी में कुछ समय तक हवा साफ रहने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर से बिगड़ गया है। सुबह 7:30 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 281 था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

IMD ने अपने नए अपडेट में कहा कि दिल्ली- NCR में यह पूर्वानुमान एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मंगलवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

गरज, बिजली और ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में गरज, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है, जिसमें मंगलवार को हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा और 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके आने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें