Get App

VIDEO: अस्पताल से इंसान का कटा पैर मुंह में दबाकर ले गया कुत्ता! स्टोर रूम का दरवाजा बंद करना भूल गया था स्टाफ

कटे हुए पैर को एक लिफाफे में रखकर अस्पताल के स्टोर रूम में रखा गया था। बाद में सफाई एजेंसी को इसे नष्ट करने के लिए कहा गया था। लेकिन 22 फरवरी (सोमवार) को बड़ी लापरवाही हुई। स्टोर रूम का दरवाजा बंद करना कर्मचारी भूल गए। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अंदर घुस गया और वह कटा हुआ पैर मुंह में दबाकर बाहर निकल आया

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 3:07 PM
VIDEO: अस्पताल से इंसान का कटा पैर मुंह में दबाकर ले गया कुत्ता! स्टोर रूम का दरवाजा बंद करना भूल गया था स्टाफ
VIDEO: अस्पताल से इंसान का कटा पैर मुंह में दबाकर ले गए कुत्ता! स्टोर रूम का दरवाजा बंद करना भूल गया था स्टाफ

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक अस्पताल के पास आवारा कुत्ते के मुंह में इंसानी पैर का हिस्सा देख लोगों के होश उड़ गए। इस डरावने वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना शिमला के चामियाना स्थित सरकारी अस्पताल अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी की है। वीडियो में एक आवारा कुत्ता अस्पताल परिसर के पास कटा हुआ इंसानी पैर मुंह में दबाकर घूमता नजर आ रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें