Get App

सिर्फ 50 हजार में शुरू कर सकते हैं अपना मेडिकल स्टोर का बिजनेस! जानिए लाइसेंस और जरूरी नियमों की पूरी प्रक्रिया

छोटी पूंजी में अपना कोई कारोबार शुरू करने के लिए मेडिकल स्टोर अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए पूंजी के अलावा ड्रग लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके बिना मेडिकल स्टोर शुरू नहीं किया जा सकता है। आइए जानें अपने लिए एक मेडिकल स्टोर खोलने का सपना आप कैसे पूरा कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 6:53 PM
सिर्फ 50 हजार में शुरू कर सकते हैं अपना मेडिकल स्टोर का बिजनेस! जानिए लाइसेंस और जरूरी नियमों की पूरी प्रक्रिया
खास बात यह है कि मेडिकल स्टोर छोटे स्तर से शुरू करके आगे बढ़ाया जा सकता है।

कुछ लोगों को किसी और की नौकरी करने के बजाए अपना खुद का छोटा-मोटा कारोबार करना ज्यादा रास आता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ इच्छा होना काफी नहीं है, कुछ बेसिक सवाल हैं जिनके जवाब अंतिम फैसला लेने के लिए बहुत जरूरी हैं। इनमें सबसे पहला सवाल है छोटा-मोटा कारोबार, मगर क्या? इसके बाद पूंजी, जगह और जरूरी कागजी कार्रवाई। ऐसे में, अगर आप भी छोटी पूंजी से बड़े और लंबे समय के लिए टिकाऊ बिजनेस आइडिया तलाश रहे हैं, तो मेडिकल स्टोर अच्छा विकल्प हो सकता है।

कभी न कभी छोटे-बड़े सभी को दवाओं की जरूरत जरूर पड़ती है। इसलिए मेडिकल स्टोर को ऐसे व्यवसाय के रूप में देखा जाता है, जो हफ्ते के 7 दिन और 12 महीने कमाई सकता है। देवघर के घोरलास निवासी गुंजन कुमार ने लोकल 18 इसमें बहुत ज्यादा पूंजी लगाने की जरूरत नहीं होती है। खास बात यह है कि इसे अपनी क्षमता के अनुसार छोटे स्तर से शुरू करके आगे बढ़ाया जा सकता है। उसे धीरे-धीरे बड़ा भी किया जा सकता है।

मेडिकल खोलने के लिए क्या है प्रक्रिया?

मेडिकल स्टोर खोलने के लिए सबसे पहले कुछ जरूरी नियम और प्रक्रिया पूरी करनी होती है। दवा की दुकान या मेडिकल स्टोर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए सबसे पहले दुकान के नाम से जरूरी लाइसेंस बनवाना आवश्यक होता है। इसके लिए फार्मासिस्ट की योग्यता होना जरूरी है। यानी दवा की दुकान के लाइसेंस के लिए फार्मासिस्ट की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके बाद दुकान से जुड़े जरूरी मापदंड भी पूरे करने होते हैं।

मेडिकल स्टोर के लिए जरूरी जगह

गुंजन राय के अनुसार मेडिकल स्टोर के लिए कम से कम 150 स्क्वायर फीट जगह का होना जरूरी है। इसलिए दुकान शुरू करने से पहले जगह और लाइसेंस से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को समझ लेना जरूरी है।

लाइसेंस प्रक्रिया में चालान जमा करना है जरूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें