बरेली के बाद अब महाराष्ट्र में I Love Muhammad पर बवाल
I Love Mohammed Clash Maharashtra | बरेली के बाद अब महाराष्ट्र में I Love Muhammad पर बवाल | कानपुर से शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद अब उत्तर प्रदेश की सीमाओं को पार करते हुए महाराष्ट्र तक पहुँच गया है। ताज़ा मामला सामने आया है अहिल्यानगर से, जहां सड़क पर लिखे गए धार्मिक नारे को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों के बीच नारेबाज़ी से उपजा विवाद धीरे-धीरे तनाव में बदल गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस तुरंत हरकत में आई और माहौल को काबू में करने के लिए हलका बल प्रयोग किया। पुलिस की कार्रवाई से भीड़ तितर-बितर हो गई, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई।