‘I Love PM Modi...’; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, खुद को बताया प्रधानमंत्री का फैन

Trump Praises PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हैलो कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के इतने करीब पहले कभी नहीं रहे

अपडेटेड May 25, 2026 पर 7:54 AM
Story continues below Advertisement
Trump Praises PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है

Trump Praises PM Modi: रविवार (24 मई) को नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना महान मित्र बताते हुए रविवार रात कहा कि भारत उन पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।

ट्रंप ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में ये टिप्पणियां कीं। 'भारत मंडपम' में आयोजित इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे।

ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है। हम अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास एक रिकॉर्ड इकॉनमी है, एक रिकॉर्ड स्टॉक मार्केट है और भारत जो कुछ भी पाना चाहता है, वह सब हमारे पास है।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। प्रधानमंत्री मोदी को हैलो कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। ट्रंप ने गोर के साथ फोन पर बातचीत में कहा, "मैं सभी को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, (पीएम नरेंद्र) मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं सभी को एक अच्छी शाम की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" अमेरिकी राजदूत ने ट्रंप की टिप्पणी सुनाने के लिए अपना फोन माइक्रोफोन के पास रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। यदि उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है - वे यहीं फोन करेंगे।"

ट्रंप ने खुद को बताया पीएम मोदी का फैन

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा, "हम अच्छा कर रहे हैं, हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था और रिकॉर्ड शेयर बाजार है।" अपने संबोधन में ट्रंप ने रूबियो को अमेरिका के इतिहास का सबसे महान विदेश मंत्री बताया और अंत में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"

अपने संक्षिप्त संबोधन में रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार बताया। जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जवाबदेह शासन जैसे विचारों को सामने रखा, जिन्होंने आधुनिक दुनिया को आकार दिया।

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के फिर बढ़े दाम, 10 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी, जानें- आपके शहर में क्या है कीमत

उन्होंने कहा कि भारत जैसे बहुलतावादी और परामर्श आधारित समाज में इन विचारों की स्वाभाविक प्रतिध्वनि रही है। जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है तथा यह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने का अच्छा अवसर है। कार्यक्रम में रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया। इसका समापन अमेरिकी बैंड ‘विलेज पीपुल’ की परफॉर्मेंस के साथ हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।