Get App

‘I Love PM Modi...’; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, खुद को बताया प्रधानमंत्री का फैन

Trump Praises PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हैलो कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के इतने करीब पहले कभी नहीं रहे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 25, 2026 पर 7:54 AM
‘I Love PM Modi...’; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, खुद को बताया प्रधानमंत्री का फैन
Trump Praises PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है

Trump Praises PM Modi: रविवार (24 मई) को नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना महान मित्र बताते हुए रविवार रात कहा कि भारत उन पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।

ट्रंप ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में ये टिप्पणियां कीं। 'भारत मंडपम' में आयोजित इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे।

ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है। हम अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास एक रिकॉर्ड इकॉनमी है, एक रिकॉर्ड स्टॉक मार्केट है और भारत जो कुछ भी पाना चाहता है, वह सब हमारे पास है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। प्रधानमंत्री मोदी को हैलो कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। ट्रंप ने गोर के साथ फोन पर बातचीत में कहा, "मैं सभी को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, (पीएम नरेंद्र) मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं सभी को एक अच्छी शाम की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें