IIM Nagpur News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) नागपुर में विरोध की लहर तेज हो गई है। करीब 300 फर्स्ट-ईयर MBA स्टूडेंट्स ने अपना मिड-टर्म एग्जाम देने से मना कर दिया है। उनका यह कदम 40 साथियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया है। 40 छात्रों को फेयरवेल गैदरिंग में शामिल होने की वजह से डिसिप्लिनरी कार्रवाई के बाद एग्जाम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद IIM नागपुर के MBA फर्स्ट-ईयर के लगभग 300 छात्रों ने इंस्टीट्यूट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
