IMD Heavy Rain Aert: पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना डिप्रेशन रविवार, 27 सितंब की तड़के कमजोर होकर मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा दोपहर में जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक यह मौसमी तंत्र उत्तर प्रदेश में सक्रिय है और अगले 12 घंटों के भीतर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे और कमजोर हो जाएगा। इसके असर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में आज अत्यंत भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।
