IMD Heavy Rain Alert: इन 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी से बिहार तक इन इलाकों में जोरदार बारिश और आंधी-तूफान, 15 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

Heavy Rain Alert: आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक देश के 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बुलेटिन में बताया गया है कि उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और लू का मिलाजुला असर 15 जून तक देखने को मिलेगा

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 3:16 PM
IMD Heavy Rain Alert: इन 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी से बिहार तक इन इलाकों में जोरदार बारिश और आंधी-तूफान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशव्यापी मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के पूर्वोत्तर राज्यों, पूरे सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पूरी तरह दाखिल हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के भीतर मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक देश के 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बुलेटिन में बताया गया है कि उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और लू का मिलाजुला असर 15 जून तक देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट (9-15 जून)

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है।


पूर्वोत्तर भारत (9 से 15 जून): अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में 9 से 14 जून के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि 15 जून को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 13 जून तक भारी बारिश का अलर्ट है।

दक्षिण भारत: तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ केरल व माहे में आज (9 जून) बेदह भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक में 11-13 जून, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10-13 जून और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक व तमिलनाड़ु, पुडुचेरी व कराईकल में 9-12 जून के बीच भारी बारिश होगी। तेलंगाना में 9-10 जून और लक्षद्वीप में 9 जून को भारी वर्षा का अनुमान है।

पूर्वी और पश्चिमी भारत: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9-10 जून को बहुत भारी बारिश और 11-13 जून तक भारी बारिश जारी रहेगी। बिहार में 10-12 जून, ओडिशा में 11-13 जून और कोंकण व गोवा में 9-11 जून के दौरान भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य महाराष्ट्र में भी आज (9 जून) भारी बारिश हो सकती है।

यूपी, बिहार से दिल्ली-पंजाब तक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

अगले कुछ दिनों में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां तेज आंधी और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।

ओले गिरने का अलर्ट : 11 और 12 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में ओले गिरने की आशंका है। 12 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (पूर्वी व पश्चिमी) में भी ओले गिर सकते हैं।

प्रचंड आंधी-तूफान (स्पीड 50-60 किमी/घंटा): 11-12 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून को, छत्तीसगढ़ में 11-12 जून को और गांगेय पश्चिम बंगाल में 10-11 जून को ऐसा ही खतरनाक तूफान आ सकता है। ओडिशा में 9 जून ही 50-60 किमी/घंटे की गति वाला थंडरस्कॉल टकराएगा।

धूलभरी आंधी: पश्चिमी राजस्थान में 11 से 13 जून तक और पूर्वी राजस्थान में 11 जून को धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।

13 से 15 जून का मौसम: 13 से 15 जून के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार वाली हवाओं के साथ गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी।

लू से राहत कब?

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में अभी लू का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन जल्द ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और विदर्भ में 9-10 जून को, जबकि मध्य प्रदेश में 10-11 जून को लू सताएगी। उत्तर-पश्चिम भारत में 11 जून तक तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 12 और 13 जून को तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी। मध्य भारत में भी 11 जून के बाद तापमान 2-4 डिग्री तक गिरेगा। ओडिशा में 9-11 जून, कोंकण व गोवा में 9-10 जून और तमिलनाडु में 9 जून को मौसम बेहद गर्म और उमस भरा बना रहेगा।

Monsoon Updates: आज पश्चिम बंगाल में हो गई मानसून की एंट्री, बिहार आने में अब सिर्फ इतना वक्त, IMD ने भयानक बारिश का रेड अलर्ट दिया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।