Get App

IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बवंडर का अलर्ट, 30 मई को इन 20+ राज्यों में तबाही वाला मौसम! हवा की रफ्तार पहुंचेगी 80kmph तक

IMD Heavy Rain Alert : मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में ओले गिरने और काफी तेज रफ्तार वाले थंडरस्क्वाल (प्रचंड तूफान) का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की बहुत अधिक संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वाल आने की आशंका है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 29, 2026 पर 9:57 PM
IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बवंडर का अलर्ट, 30 मई को इन 20+ राज्यों में तबाही वाला मौसम! हवा की रफ्तार पहुंचेगी 80kmph तक
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा नाइट वेदर बुलेटिन में शनिवार 30 मई को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा नाइट वेदर बुलेटिन में शनिवार 30 मई को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश के 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, आसमानी बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट दिया है। इस दौरान कुछ राज्यों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली चक्रवाती हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के प्रचंड बवंडर (थंडरस्क्वाल) का रूप ले सकती हैं। 7 राज्यों और क्षेत्रों में भारी बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। आइए जानते हैं मौसम विभाग के इस लेटेस्ट नाइट बुलेटिन के अनुसार 30 मई को आपके राज्य में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

1. इन 7 राज्यों और क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी की नाइट बुलेटिन के मुताबिक 30 मई को देश के निम्नलिखित 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की पूरी संभावना है:

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें