IMD Heavy Rain Alert: देश में एक तरफ उत्तर-पश्चिमी हिस्सा भीषण लू की चपेट में तप रहा है। वहीं, दूसरी ओर दक्षिण और उत्तर-पूर्वी हिस्से आंधी-तूफान और भारी बारिश के चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के लिए भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली में तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।
