IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग अलग हिस्सों के लिए 19 मई तक का डिटेल्स वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ देश के मौसम को दो चरम स्थितियों में बांट रहे हैं। एक तरफ जहां बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाले थंडरस्क्वॉल (प्रचंड तूफान) और भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं।
