देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 1 जून के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि ओडिशा में 80 किमी/घंटा की रफ्तार वाला प्रचंड बवंडर (थंडरस्क्वाल) तबाही मचा सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले 3-4 दिनों में इसके केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
