Get App

Weather News : 3 डिग्री पारा...अभी और होगी बारिश, जानें इस वीकेंड उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

Weather News : मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि 26 से 28 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से 27 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 7:02 PM
Weather News : 3 डिग्री पारा...अभी और होगी बारिश, जानें इस वीकेंड उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली है।

उत्तर भारत में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश ने हवा में ठंडक घोल दी है। बीते दिनों जहां तेज धूप निकल रही थी और लोगों को सर्दी से कुछ राहत महसूस हो रही थी, वहीं आज सुबह तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। मौसम  विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि पहाड़ी इलाकों में इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी के बाद अगले 24 घंटों में दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड और बढ़ सकती है। IMD के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में हुई जमकर बर्फबारी

IMD ने बताया कि जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बर्फबारी हुई है। वहीं उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। अपने मौसम बुलेटिन में IMD ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में साफ तौर पर गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड और तेज हो सकती है।

इस वीकेंड कैसा रहेगा मौसम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें