IMD Weather Forecast 7-13 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 से 13 नवंबर के बीच दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 से 10 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि केरल और माहे में 7 और 8 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने वाला है। कश्मीर घाटी में 12 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
