Get App

IMD Rain Forecast September 7: दिल्ली-UP समेत 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, इन इलाकों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी

IMD Rain Forecast September 7: दिल्ली में कई दिनों की भारी बारिश और बिहार में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति के बाद, सोमवार यानी 7 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान लगाया है। जानिए आज आपके राज्य में कैसा मौसम रहने वाला है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 8:28 AM
IMD Rain Forecast September 7: दिल्ली-UP समेत 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, इन इलाकों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी
Weather Forecast: दिल्ली से लेकर बिहार तक आज कई राज्यों में भारी बारिश के आसार है

IMD Rain Forecast September 7: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अभी कमजोर पड़ता नहीं दिख रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 सितंबर को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के करीब 20 से अधिक राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में सक्रिय ट्रफ लाइन मानसूनी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इसके चलते देश के 20 से अधिक राज्यों में कहीं हल्की-मध्यम तो कहीं भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें