IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा

IMD Weather Alert: मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। IMD ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा है

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 8:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उत्तर प्रदेश और बिहार में 24 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाओं और आंधी-तूफान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है, वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं, समुद्र से जुड़े इलाकों में तेज हवाओं चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली और यूपी में भी तेज बारिश के आसार है। IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने को कहा है।

बारिश के साथ हवाओं की भी अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार में 24 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और मथुरा समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बिहार में पटना समेत गया, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, पूर्णिया, बक्सर, दरभंगा, किशनगंज, वैशाली और मधुबनी में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।


कैसा होगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 24 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में बारिश हो रही है, वहीं बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले 3 से 4 दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने 24 अगस्त को देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की संभावना जताई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत 17 राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी चलने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

विदेशों में लहराया भारत का परचम, अब अपनी ही नागरिकता साबित करने के पड़े लाले! पूर्व राजदूत नवदीप सूरी के साथ क्या हुआ?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।