देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला हुआ रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 से 11 नवंबर 2026 के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है।
