IMD weather forecast June 21: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ अधिकारियों ने इन इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 15 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। आइए, आज और आने वाले दिनों के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों के मौसम का हाल जानते हैं।
