Get App

Weather Forecast: 30 सितंबर तक जारी रहेगा बरसात का दौर! इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, जानें- दिल्ली और यूपी समेत पूरे देश का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर के आखिरी सप्ताह तक देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया सिस्टम पूर्वी और मध्य भारत के मौसम को खास तौर पर प्रभावित कर सकता है। जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के बावजूद लू की स्थिति बनने की संभावना नहीं है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 4:46 PM
Weather Forecast: 30 सितंबर तक जारी रहेगा बरसात का दौर! इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, जानें- दिल्ली और यूपी समेत पूरे देश का हाल
Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक 21 से 30 सितंबर के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। हालांकि, इस दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की आशंका नहीं है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया मौसम सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती सिस्टम 21-22 सितंबर के दौरान पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों की ओर जाने की संभावना है। IMD के अनुसार, इस सिस्टम का अवशेष आगे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर उत्तर छत्तीसगढ़ और फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा आसपास के बिहार तक पहुंच सकता है।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें