IMD Weather Update: देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसूनी हवाओं की विदाई और समुद्री क्षेत्रों में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 30 सितंबर के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के दक्षिण भारत के कई राज्यों, पूर्वोत्तर के इलाकों और द्वीपीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही देश के अलग अलग तटीय और मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
