दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। AI के बढ़ते क्रेज के साथ ही जॉब से लेकर एजुकेशन तक लगभग हर क्षेत्र में इसका गहरा असर देखा जा रहा है। कई बड़ी कंपनियां खर्च घटाने के लिए AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं। AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच लोगों की बड़ी संख्या में नौकरियां जाने का भी खतरा भी नजर आने लगा है। वहीं IMF की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलीना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) ने भी इस ओर इशारा किया है। क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने नौकरियों पर AI के बढ़ते खतरे को लेकर कुछ चौंकाने वाली बातें बताईं हैं।
