Get App

Faridabad Rape Case: फरीदाबाद में लिफ्ट मांगने वाली महिला के साथ दो युवकों ने किया बलात्कार, फिर उसे चलती वैन से बाहर फेंका

Faridabad Rape Case: सोमवार रात गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एक चलती वैन के अंदर दो युवकों ने कथित तौर पर एक 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार और मारपीट की और फिर उसे वैन से बाहर फेंक दिया। इस घटना में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिस वजह से उसे 12 टांके लगें।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:52 AM
Faridabad Rape Case: फरीदाबाद में लिफ्ट मांगने वाली महिला के साथ दो युवकों ने किया बलात्कार, फिर उसे चलती वैन से बाहर फेंका
फरीदाबाद में लिफ्ट मांगने वाली महिला के साथ दो युवकों ने किया बलात्कार, फिर उसे चलती वैन से बाहर फेंका

Faridabad Rape Case: सोमवार रात गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एक चलती वैन के अंदर दो युवकों ने कथित तौर पर एक 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार और मारपीट की और फिर उसे वैन से बाहर फेंक दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिस वजह से उसके चेहरे पर 12 टांके लगाने पड़े।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि महिला को लगभग तीन घंटे तक वैन में बंद रखा गया, जब वैन फरीदाबाद के सुनसान इलाकों से गुजर रही थी, जहां घना कोहरा और ठंडा मौसम था।

महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मंगलवार को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

मां से झगड़े के बाद घर से निकली थी महिला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें