Get App

Kanpur Crime: कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Kanpur Crime: कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 51 वर्षीय रिटायर्ड फौजी, जो कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक थे, ने कथित तौर पर अपने घर में पत्नी और 16 साल के बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने पास की रेलवे पटरी पर जाकर आत्महत्या कर ली।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 7:44 AM
Kanpur Crime: कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Kanpur Crime: कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 51 वर्षीय रिटायर्ड फौजी, जो कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक थे, ने कथित तौर पर अपने घर में पत्नी और 16 साल के बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने पास की रेलवे पटरी पर जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब पुलिस को काठोगर-इमलीपुर अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली।

शुरुआती तौर पर मालगाड़ी से कुचलकर आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई, जो उनकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए हुई। पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल की मदद से पुलिस को उनके घर का पता लगाने में सहायता मिली।

जब पुलिस अधिकारी परिवार को सूचित करने के लिए तुलसीपुर के नई बस्ती स्थित उनके घर पहुंचे, तो उन्होंने घर के अंदर उनकी पत्नी सुनीता वर्मा (40) और उनके बेटे दीप (16) के शव पाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें