Get App

Indore News: इंदौर में दूषित पानी के कहर से 8 की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; ड्रेनेज के ऊपर बनी टॉयलेट से पाइपलाइन में फैला जहर

Indore News: 25 दिसंबर से ही इलाके के लोगों ने नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे 'नर्मदा जल' के स्वाद और गंध में बदलाव की शिकायत की थी। पानी पीने के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:54 AM
Indore News: इंदौर में दूषित पानी के कहर से 8 की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; ड्रेनेज के ऊपर बनी टॉयलेट से पाइपलाइन में फैला जहर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है

Madhya Pradesh News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग डायरिया और डिहाइड्रेशन के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। स्थानीय निवासियों का दावा है कि मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। प्रशासन की शुरुआती जांच में पानी की पाइपलाइन में लीकेज और उसके ऊपर बने शौचालय को इस त्रासदी की मुख्य वजह माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता और मुफ्त इलाज का ऐलान किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इलाके के 2,703 घरों का सर्वे किया और लगभग 12,000 लोगों की जांच की। गंभीर हालत वाले 111 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कैसे फैली बीमारी?

25 दिसंबर से ही इलाके के लोगों ने नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे 'नर्मदा जल' के स्वाद और गंध में बदलाव की शिकायत की थी। पानी पीने के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगी। मृतकों की पहचान नंदलाल पाल (80), सीमा प्रजापत (50) और उर्मिला यादव (70) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि पानी का स्वाद कड़वा था, जिससे शक है कि इसमें सीवर का पानी या अत्यधिक प्यूरीफाइड केमिकल मिल गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें