Incredible India 2.0: भारतीय टूरिज्म के आइकॉनिक कैम्पेन ‘Incredible India’ में बड़े बदलाव की तैयारी

Incredible India 2.0: विदेशी सैलानियों को खींचने में ‘Incredible India’ ने बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन समय के साथ इस मार्केटिंग कैम्पेन का असर कम होता गया। अब पर्यटन मंत्रालय इसके एक बड़े डिजिटल रीब्रांडिंग की तैयारी में है

अपडेटेड Nov 29, 2025 पर 3:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
‘Incredible India’ की शुरुआत 2002 में हुई थी और इसे दुनिया के सबसे सफल टूरिज्म कैम्पेन्स में गिना जाता है। 2017 में इसे दोबारा रिवाइव करने की कोशिश हुई,लेकिन नतीजे वैसे नहीं मिले

Incredible India 2.0 : भारतीय टूरिज्म का आइकॉनिक कैम्पेन ‘Incredible India’ एक बड़े बदलाव की तैयारी में है। पर्यटन मंत्रालय जल्द ही एक नया डिजिटल रिवाइवल कैम्पेन लॉन्च करने जा रहा है। यह कैम्पेन सिर्फ ब्रांडिंग नहीं,बल्कि AI, बिग डाटा, इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की मदद से युवा यात्रियों को जोड़ने की एक कोशिश होगी। यह कैम्पेन 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगा। इस कैम्पेन की डिजिटल रीब्रांडिंग होगी।

Incredible India  की बड़ी डिजिटल रीब्रांडिंग की तैयारी 

विदेशी सैलानियों को खींचने में ‘Incredible India’ ने बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन समय के साथ इस मार्केटिंग कैम्पेन का असर कम होता गया। अब पर्यटन मंत्रालय इसके एक बड़े डिजिटल रीब्रांडिंग की तैयारी में है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से Tourist-Interest Mapping होगी और बिग डाटा की मदद से टार्गेट मार्केट्स में पहुंच बढ़ाई जाएगी। कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स के साथ नए कॉलैबोरेशन होंगे और New-Media कैंपेन चलाए जाएंगे। इसके लिए मंत्रालय ने नया Expression of Interest भी जारी कर दिया है। इसे अगले साल जनवरी–फरवरी तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।


दुनिया के सबसे सफल टूरिज्म कैम्पेन्स में एक ‘Incredible India’ की 2002 में हुई थी शुरुआत

‘Incredible India’ की शुरुआत 2002 में हुई थी और इसे दुनिया के सबसे सफल टूरिज्म कैम्पेन्स में गिना जाता है। 2017 में इसे दोबारा रिवाइव करने की कोशिश हुई,लेकिन नतीजे वैसे नहीं मिले। इसी वजह से इस बार का रिवाइवल ज्यादा आक्रामक,ज्यादा डिजिटल और ज्यादा डाटा-ड्रिवन होने जा रहा है, जिसकी मांग इंडस्ट्री लंबे समय से कर रही थी।

 भारत का टूरिज्म अभी तक प्री-कोविड स्तर से पीछे

इस रिवाइवल के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि भारत का टूरिज्म अभी तक प्री-कोविड स्तर पर नहीं पहुंचा है। घरेलू ट्रैवल में तेजी दिखी है, लेकिन इंटरनेशनल टूरिस्ट फुटफॉल अब भी काफी कम है। ऐसे में ‘Incredible India’ को नए, मॉडर्न अंदाज में दुनिया के सामने पेश करना बेहद जरूरी माना जा रहा है।

 

उत्तराखंड की ये जगहें बर्ड लवर्स के लिए है खास, यहां मिलते हैं 700 से भी ज्यादा दुर्लभ पक्षी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।