Get App

'अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता...', करीबी की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई को दी खुली धमकी

Goldy Brar Threaten Lawrence Bishnoi: ऑडियो में कथित तौर पर गोल्डी बराड़ ये दावा करता सुनाई दे रहा है कि सोमवार को लॉरेंस ने खुद पैरी को फोन किया, उसे शादी की बधाई दी और कहा कि उसे एक निजी मामले पर बात करनी है। उसने पैरी को सेक्टर 26 के पास के टिम्बर मार्केट में बुलाया। जब पैरी बात करने पहुंचा, तो उसकी हत्या कर दी गई

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 03, 2025 पर 11:27 AM
'अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता...', करीबी की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई को दी खुली धमकी
पैरी की हत्या के एक दिन बाद, लॉरेंस के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो कथित ऑडियो क्लिप सामने आए हैं

Parry Murder Case: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पूर्व सहयोगी इंदरप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के एक दिन बाद, लॉरेंस के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो कथित ऑडियो क्लिप सामने आए हैं। इन क्लिप्स में बराड़ ने लॉरेंस को 'बदले में हत्या' की धमकी दी है, जिससे एक नए गैंगवार का खतरा मंडरा रहा है। पुलिस फिलहाल इन ऑडियो क्लिप्स की सत्यता की जांच कर रही है।

'अपराध छोड़ नॉर्मल जीवन जीना चाहता था पैरी'

पैरी के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या का कारण अपराध की दुनिया से दूर होकर सामान्य जीवन जीने की उनकी इच्छा थी, जिससे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह नाराज था। परिजनों के अनुसार, पैरी अपने खिलाफ दर्ज 12 मामलों में से 8 में बरी हो चुका था। उसकी शादी 13 नवंबर को हुई थी, और वह अपराध छोड़कर परिवार के साथ एक नई जिंदगी शुरू करना चाहता था। पंजाब पुलिस में एएसआई पैरी के भाई हरनीत सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लॉरेंस उनके घर अक्सर आता था और उनकी मां उसे बेटे की तरह खाना खिलाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉरेंस ने मां के इस प्यार का बदला पैरी को मारकर लिया है।

'लॉरेंस तुम्हारी खैर नहीं...', गोल्डी बराड़ का धमकी भरा ऑडियो वायरल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें