न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री (MNRE) ने बुधवार को कहा कि भारत की सोलर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 100 गीगावाट (GW) के लेवल पर पहुंच गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह विकास आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और मील का पत्थर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "यह भारत की मैन्यूफैक्चरिंग क्षमताओं की सफलता और क्लीन एनर्जी को लोकप्रिय बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों का नतीजा है।"
