India AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (16 फरवरी) को कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाले बदलाव में सबसे आगे है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि AI सेक्टर में भारत की तरक्की उम्मीद और जिम्मेदारी दोनों को दिखाती है। पीएम मोदी सोमवार शाम को दिल्ली के 'भारत मंडपम' में 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का उद्घाटन करने वाले हैं। 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' आज यानी 16 से 20 फरवरी तक 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' के साथ होगा।
