ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री फेहलिंगर का X अकाउंट ब्लॉक, भारत के खिलाफ उगला था जहर

ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर जहान ने खालिस्तान के नक्शे के साथ "भारत को तोड़ो" का आह्वान करते हुए एक विवादास्पद मैसेज पोस्ट किया था। इसके सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारत सरकार ने तत्काल कदम उठाया और ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री फेहलिंगर का सोशल मीडिया अकाउंट इंडिया में ब्लॉक कर दिया

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
फेहलिंगर ने हाल ही में भारत के खिलाफ एक विवादित पोस्ट किया था

भारत विरोधी बयान देने वाले ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर जहान पर कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली ने देश में उनके X अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। जैन के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को तब बैन किया गया, जब उन्होंने खालिस्तान के नक्शे के साथ "भारत को तोड़ो" का आह्वान करते हुए एक विवादास्पद मैसेज पोस्ट किया था। इसके सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारत सरकार ने तत्काल कदम उठाया और ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री फेहलिंगर का सोशल मीडिया अकाउंट इंडिया में ब्लॉक कर दिया।

फेहलिंगर ने हाल ही में भारत के खिलाफ एक विवादित पोस्ट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत को तोड़ने की अपील की थी। साथ ही X पर खालिस्तान का नक्शा भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "मैं भारत को खत्म कर ‘ExIndiaबनाने का आह्वान करता हूं। नरेंद्र मोदी रूस के आदमी हैं। हमें खालिस्तान की स्वतंत्रता के लिए मित्रों की जरूरत है।” उन्होंने @KhalistanNet को टैग किया था।

भारत के गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वायरल पोस्ट को फ्लैग किया और एक्स को भारतीय यूजर्स के लिए अकाउंट तक पहुंच रोकने का निर्देश दिया। तब से भारत में अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया गया है।

कौन हैं भारत विरोधी अर्थशास्त्री?

फेलिंगर-जैन यूक्रेन, कोसोवो, बोस्निया और ऑस्ट्रिया की नाटो सदस्यता के लिए ऑस्ट्रियाई समिति के अध्यक्ष हैं। वह कथित तौर पर दक्षिणी बाल्कन के क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण के लिए कार्य समूह के बोर्ड में भी शामिल हैं।

X


जब विदेश मंत्रालय से पूछा गया कि क्या वह वियना में ऑस्ट्रियाई सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाएगा, तो विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ सूत्र ने NDTV को बताया कि इस विचार को खारिज करते हुए कहा, "इस पर इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है? वह पागल है। उसके पास कोई आधिकारिक पद नहीं है।"

ये भी पढ़ें- लखनऊ का फर्जी IAS सौरभ त्रिपाठी गिरफ्तार! डिफेंडर, मर्सिडीज और फॉर्च्यूनर जैसी सुपर लग्जरी कारें जब्त

फेहलिंगर-जैन के X पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 2024 में 41 वर्षों में ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। यह ऐतिहासिक यात्रा भारत और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई थी।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Sep 05, 2025 2:46 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।