Cyclone Ditwah: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में चक्रवात 'दितवाह' ने कहर मचाया हुआ है। अभी तक करीब 330 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो चुके है। भारत ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका को राहत सामग्री की खेप पहुचाई हैं। इसी बीच ये दावा किया जा रहा है कि, पाकितान के एक सहायता विमान को भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में घुसने की मंजूरी नहीं दी है। नई दिल्ली ने पाकिस्तानी मीडिया में चल रहे इन दावों को भी दृढ़ता से खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने ऐसी खबरों को 'आधारहीन और भ्रामक' बताते हुए कहा कि विमान को तुरंत मंजूरी दे दी गई थी।
