Get App

'भारत में और एयरलाइंस की जरूरत...', इंडिगो संकट के बाद एविएशन मंत्री ने दिया बड़ा बयान

राज्यसभा में मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि सरकार ने इंडिगो द्वारा की जा रही बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसलेशन की जांच शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर “दूसरी कंपनियों के लिए मिसाल बनाने” के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने इस अव्यवस्था के लिए एयरलाइन के रोस्टरिंग सिस्टम की गड़बड़ी और खराब प्रबंधन को जिम्मेदार बताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 7:18 PM
'भारत में और एयरलाइंस की जरूरत...', इंडिगो संकट के बाद एविएशन मंत्री ने दिया बड़ा बयान
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से देश के प्रमुख एयरपोर्ट पर हाहाकार जैसी स्थिति आज भी बनी हुई है।

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से देश के प्रमुख एयरपोर्ट पर हाहाकार जैसी स्थिति आज भी बनी हुई है। इंडिगो की उड़ानों को लेकर अभी भी संकट चल रही है। हजारों यात्रियों को इसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत में और एयरलाइंस की जरूरत है, खासकर इसलिए क्योंकि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय बड़े संकट से गुजर रही है।

संसद में बोलते हुए उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इन समस्याओं पर बात की और सिस्टम पर बोझ कम करने के लिए और एयरलाइंस बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'यह एयरलाइन शुरू करने का सबसे अच्छा समय है। भारत में कम से कम पांच और एयरलाइंस की क्षमता है।'

सरकार कर रही जांच 

बता दें कि, नए पायलट रेस्ट और ड्यूटी नियमों को ठीक से लागू न कर पाने के कारण इंडिगो को सरकार और रेगुलेटर दोनों की आलोचना झेलनी पड़ रही है, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है। राज्यसभा में मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि सरकार ने इंडिगो द्वारा की जा रही बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसलेशन की जांच शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर “दूसरी कंपनियों के लिए मिसाल बनाने” के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने इस अव्यवस्था के लिए एयरलाइन के रोस्टरिंग सिस्टम की गड़बड़ी और खराब प्रबंधन को जिम्मेदार बताया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें