India Israel Defence Deal: भारत ने अपनी समुद्री सुरक्षा एवं भारतीय नौसेना की हवाई रक्षा क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार (18 नवंबर) को इजरायल की प्रमुख रक्षा कंपनी 'इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI)' के साथ 1,976.40 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण करार किया है। इस डील के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात 'बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम (Barak Point Defence Missile System)' को अपग्रेड किया जाएगा। इस डील का मुख्य उद्देश्य मिसाइल सिस्टम की टेक्नोलॉजी क्षमता बढ़ाना, पुराने पड़ चुके उपकरणों को बदलना और भारतीय युद्धपोतों को दुश्मन के हवाई हमलों के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूत सुरक्षा देना है।
