Get App

India Open 2026: पहले बंदर के कारण झेलनी पड़ी शर्मिंदगी! अब चिड़िया की बीट से इंडिया ओपन का खेल दो बार रुका! आयोजकों की मुश्किलें बढ़ीं

India Open 2026: इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में दर्शक गैलरी में एक बंदर देखे जाने के एक दिन बाद गुरुवार (15 जनवरी) को खेल फिर से बाधित हुआ। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पुरुष सिंगल्स मैच के दौरान कोर्ट पर पक्षियों की बीट गिर गई। स्टेडियम की छत से बीट गिरने के कारण प्री-क्वार्टरफाइनल मैच दूसरे राउंड में दो बार रोकना पड़ा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 10:45 PM
India Open 2026: पहले बंदर के कारण झेलनी पड़ी शर्मिंदगी! अब चिड़िया की बीट से इंडिया ओपन का खेल दो बार रुका! आयोजकों की मुश्किलें बढ़ीं
India Open के मैच के बीच कोर्ट पर चिड़िया की बीट गिर गई। इसके कारण खेल रोकना पड़ा (फोटो- इंडियन एक्सप्रेस)

India Open 2026: इंडिया ओपन सुपर 750 में आयोजन संबंधी चिंताओं की लिस्ट हर रोज बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार (15 जनवरी) को एचएस प्रणय और सिंगापुर के लोह कीन यू के बीच पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मैच के दौरान चिड़िया की बीट के कारण दो बार मैच रोकना पड़ा। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी असामान्य रुकावटें जारी रहीं। पहले से ही टूर्नामेंट खेलने की स्थितियों, खराब हवा, बहुत अधिक ठंड और इस हफ्ते की शुरुआत में स्टैंड में एक बंदर देखे जाने से जुड़ी शिकायतों के कारण जांच के दायरे में चल रहा है।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह के खिलाफ प्रणय का मैच पहली बार तब रोका गया, जब भारतीय खिलाड़ी पहले गेम में 16-14 से आगे था। इसके बाद निर्णायक गेम की शुरुआत में इसे फिर से रोका गया। जब प्रणय 1-0 से आगे थे। दोनों मौकों पर टूर्नामेंट के अधिकारी कोर्ट एक (मुख्य टीवी कोर्ट) साफ करने के लिए आए। ऐसा लग रहा था कि छत से पक्षी की बीट गिरी थी।

प्रदूषण भी बना मुद्दा

प्रणय ने 21-18, 19-21, 14-21 से हार के बाद कहा, "यह पक्षी की बीट थी जिसने खेल को रोक दिया।" लोह ने रुकावटों के बारे में बात नहीं की। लेकिन प्रदूषण को एक मुद्दा बताया। उन्होंने कहा, "हर किसी का स्टैमिना दो स्तर नीचे चला गया है। मौसम अच्छा नहीं है। मेरी सेहत काफी खराब हो गई है। मैं सही से सांस नहीं ले पा रहा हूं। जब भी हो सकता है मैं मास्क पहनता हूं। मैं जितना हो सके अंदर रहता हूं, बस यही कर सकता हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें